Search

 
 
 

रांची : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम अविनाश कुमार है. गिरफ्तार युवक अविनाश कुमार बिरसा चौक, रांची का रहने वाला है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम अविनाश कुमार है. गिरफ्तार युवक अविनाश कुमार बिरसा चौक, रांची का रहने वाला है. 

 

रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक कार में युवक हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान एयरपोर्ट थाना इलाके में एक कार में युवक हथियार के साथ बैठा हुआ है. हथियार के कागजात मांगने पर युवक के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, एक मोबाइल और एक कार बरामद किया है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही