Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : खेलगांव से मिले शव की हुई पहचान, परिजनों ने कहा-आशिफ की किसी से नहीं थी आपसी रंजिश

Ranchi :  राजधानी के खेलगांव इलाके में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान आशिफ अंसारी (35 वर्षीय के रूप में हुई है.  वह लोअर बाजार थाना इलाके के राजा कॉलोनी का निवासी था और कांटा टोली बस स्टैंड में कंडक्टर का काम करता था.  

 

झाड़ियों में पड़ा मिला शव

घटना के संंबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह झाड़ी के पास शव पड़ा देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.  

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 

 

जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा : अभिषेक राय

शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आपसी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई है. वहीं पहचान छिपाने के लिए चेहरा और सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला दिया गया.

 

खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. 

 

शाम को घर से निकला, सुबह शव मिला

आसिफ अंसारी के भाई वासिफ अंसारी ने बताया कि शाम को भाई घर से निकला. लेकिन वापस नहीं आया. मां ने कई बार कॉल किया. लेकिन आशिफ अंसारी ने फोन का जवाब नहीं दिया. वहीं सुबह एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली. जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि वह आसिफ अंसारी है. 

 

किसी से नहीं थी कोई आपसी रंजिश 

आसिफ अंसारी के भाई ने बताया कि भाई की किसी से ना तो दुश्मनी थी और ना ही कोई विवाद. किसने और क्यों हत्या की है, यह समझ से परे है. पुलिस से अपील की कि मामले की जांच कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही