Search

 
 
 

रांची : बार संचालक और स्टाफ पर युवक ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी निवासी मो कमरान ने एक बार संचालक और उसके स्टाफ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी निवासी मो कमरान ने एक बार संचालक और उसके स्टाफ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

 

शिकायत के अनुसार वह अपने दोस्त को लेने ड्रामा बार एंड लाउंज पहुंचे थे. इसी दौरान बार के संचालक गौरव सिंह, मौसम सिंह, सौरभ सिंह समेत स्टाफ के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड और कुर्सियों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

 

मो कमरान का कहना है कि घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया और मेडिकल रिपोर्ट भी थाना में जमा कर दी है. उन्होंने दावा किया है कि पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है.

 

शिकायत में बार संचालकों पर अवैध गतिविधियों और देर रात तक बार संचालन के भी आरोप लगाए गए हैं. पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही