Search

 
 
 

रांची :  तमाड़ में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है.
 

Ranchi : जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. 

 

शादी समारोह से लौटने के दौरान किया हमला

बताया जाता है कि कमलेश महतो एक शादी समारोह से लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.  

 

प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा है सामने 

इस संबंध में तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. मृतक युवक गाड़ी चलाता था. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही