Search

 
 
 

Ranchi : युवा राजद संवाद चौपाल यात्रा रांची पहुंची, युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान

Ranchi : युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद), झारखंड द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में चलाए जा रहे “युवा संवाद चौपाल यात्रा” अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय, रांची में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मौजूद रहे.
 

Ranchi : युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद), झारखंड द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में चलाए जा रहे “युवा संवाद चौपाल यात्रा” अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय, रांची में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मौजूद रहे.

 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि आज देश के युवाओं को समाजवाद, संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समझने और उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है.


उन्होंने युवाओं से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को अपनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया. रंजन यादव ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है और जागरूक एवं संगठित युवा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.


इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया.


कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, रोजगार, सामाजिक न्याय, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और राज्य के समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.


इस अवसर पर कमलेश यादव, शौकत अंसारी, जफीर खान, डी.के. सिंह, अभिराज राय, विक्की यादव, अजय यादव, राजेश यादव, क्षितिज मिश्रा, लालबाबू रजक, राधे यादव, बबलू मंडल, आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और राज्यभर में युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही