Search

रांची का भुसर व डिबडीह नदी बरसात से पहले होगा गंदगी मुक्त : निगम

Ranchi: शहर की नदियों को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दिए हैं. शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने भुसर और डिबडीह नदी का निरीक्षण किया. इस दौरान नदी में फैली जलकुंभी, अतिक्रमण, अवैध निर्माण और भवनों से निकल रहे ड्रेनेज की स्थिति का जायजा लिए और अधिकारियों को सफाई, गाद निकासी और अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए.
 
इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि बरसात से पहले नदियों का प्रवाह बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए नदी और तालाब से गाद निकासी और जलकुंभी हटाने के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. इसके अलावा नदी किनारे किए गए अतिक्रमणों की पहचान किए जायेंगे. इसके साथ ही झारखंड बिल्डिंग बाय-लॉज का उल्लंघन करने वाले भवनों पर कार्रवाई करने को कहा. बायपास मार्ग के दोनों ओर रोड फ्लैंक पर हुए अतिक्रमण हटाने और नदी या सड़क में ड्रेनेज का पानी छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

नगर आयुक्त ने कहा कि नदियों में गंदा कचरा डालने पर कारवाई किए जायेंगे. इसके साथ ही अतिक्रमण को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे. ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही