Search

 
 
 

RanchiSpeaks के दो वर्ष पूरे, मांडर व बेड़ो में बीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Ranchi News : मांडर प्रखंड में आयोजित प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मांडर प्रखंड प्रमुख, सीओ-सह-बीडीओ, एईओ राकेश कुमार, डीडीओ कांति तिर्की, बीपीओ गुलाम सरवर सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए. विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया.
 
बीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन की विशेष पहल ‘RanchiSpeaks’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मांडर और बेड़ो प्रखंडों में बीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने की कला को विकसित करना है.

 

 

प्रतियोगिता में विभिन्न सीआरसी स्तरों पर चयनित कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.मांडर प्रखंड में आयोजित प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मांडर प्रखंड प्रमुख, सीओ-सह-बीडीओ, एईओ राकेश कुमार, डीडीओ कांति तिर्की, बीपीओ गुलाम सरवर सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए. विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया.

 

बेड़ो प्रखंड में प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय, बेड़ो बालक में किया गया. इसमें प्रखंड के सभी आठ सीआरसी से चयनित कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि देवनिस तिग्गा, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कर्मा उरांव और बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए.

 

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि ‘RanchiSpeaks’ का बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है. बच्चों को यदि उचित मंच और अवसर मिले, तो वे बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की.

 

विधायक प्रतिनिधि देवनिस तिग्गा ने अपने बचपन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले माइक पकड़कर बोलना तो दूर, प्रार्थना सभा में अपनी बात रखने में भी झिझक होती थी. आज इस पहल के माध्यम से बच्चे कम उम्र में ही आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख पा रहे हैं.

 

प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कर्मा उरांव ने कहा कि बचपन में उन्हें भी अपनी बात रखने में संकोच होता था. आज बच्चों को मिला यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है. वहीं  मुखिया सुशांति भगत ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में उनकी सहजता और आत्मविश्वास इस पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है.

 

प्रतियोगिता के कक्षा एक से पांच वर्ग में मांडर प्रखंड से जीएमएस सोसई आश्रम की कक्षा पांच के छात्र श्रवण उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं  कक्षा छह से आठ वर्ग में जीएमएस कंदरी की कक्षा आठ की छात्रा आलिया इरम प्रथम रहीं.

 

बेड़ो प्रखंड में कक्षा एक से पांच वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जरिया कटर माली की अश्विनी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि कक्षा छह से आठ वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोरंडा की रोजी परवीन प्रथम रहीं.

 

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही. ‘RanchiSpeaks’ के माध्यम से बच्चों को अपनी बात रखने का अवसर देकर उनके आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही