Search

 
 
 

रेंजर दिगंबर सिंह को वेतन में मिले महज 49.05 लाख रुपये, मगर संपत्ति है 4.04 करोड़ की

रिटायर्ड रेंजर दिगंबर सिंह को पूरी नौकरी के दौरान वेतन के रूप में कुल 49.05 लाख रुपये वेतन के रूप में मिला. लेकिन उनके पारिवारिक सदस्यों के पास 4.04 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. नौकरी के दौरान हुई काली कमाई को छिपाने के लिए पत्नी ने चार जर्सी गाय के सहारे सालाना पांच लाख तक की कमाई दिखायी.
 
LAGATAR EXPOSE

Ranchi: रिटायर्ड रेंजर दिगंबर सिंह को पूरी नौकरी के दौरान वेतन के रूप में कुल 49.05 लाख रुपये वेतन के रूप में मिला. लेकिन उनके पारिवारिक सदस्यों के पास 4.04 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. नौकरी के दौरान हुई काली कमाई को छिपाने के लिए पत्नी ने चार जर्सी गाय के सहारे सालाना पांच लाख तक की कमाई दिखायी. खेती से लाखों की आमदनी दिखायी. लेकिन किसी खाद का नाम नहीं बता सकी. ईडी द्वारा जारी जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है.


जांच में पाया गया कि दिगंबर सिंह ने 1978 में वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में नौकरी शुरू की. बाद में रेंजर ऑफिसर के रूप में प्रोन्नत हुए और 2017 में रिटायर हो गये. फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी से रेंजर के रूप में रिटायर होने तक उन्हें वेतन भत्ता के रूप में 49.05 लाख रूपये मिला. लेकिन जांच के दौरान उनके पारिवारिक सदस्यों के पास कुल 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली. इसमें चल-अचल संपत्ति शामिल है. दिगंबर सिंह अपनी नौकरी के दौरान हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा सहित अन्य क्षेत्रों में पदस्थापित रहे. उनके पास Afforestation सहित अन्य जिम्मेदारी थी.

इसे भी पढ़ें - 


जांच के दौरान दिगंबर सिंह के पारिवारिक सदस्यों के पास 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति पायी गयी. इसमें हजारीबाग में 80.71 लाख की लागत से बना आशीर्वाद नाम का आलीशान मकान शामिल है. दिगंबर सिंह की पत्नी और बेटी के पास कुल 70.22 लाख रुपये का जीवन बीमा है. पारिवारिक सदस्यों के नाम 36 टर्म डिपोजिट और विभिन्न बैंकों में 22 अकाउंट हैं. इसके अलावा 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य का घरेलू सामान और गाड़ी है.

 

दिगंबर सिंह ने अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए कई तरह का हथकंडा अपनाया. इसमें पत्नी द्वारा डेयरी फॉर्म चलाने और खेती करके लाखों की कमाई करने का दस्तावेज तैयार किया. पत्नी के डेयरी से 2.50 लाख से पांच लाख रुपये तक सालाना आमदनी दिखाया गया था. जांच के दौरान पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में उन्होंने डेयरी फॉर्म में चार जर्सी गाय होने की जानकारी दी. 


खेती के सिलसिले में की गयी पूछताछ के दौरान वह किसी भी चीज के खेती का तरीका नहीं बता सकी. खेती में इस्तेमाल किये जाने वाले किसी भी तरह के खाद का नाम नहीं बता सकी. खेती के लिए सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान की भी जानकारी नहीं दे सकी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही