Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में की गई है.
बयान में कहा गया कि परिवार इस मुश्किल समय में निजता चाहता है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई है.यशराज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारी मन के साथ हम बता रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया है. परिवार इस दुख की घड़ी में आपसे प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है. आपके समर्थन, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.

पोेस्ट शेयर कर दी जानकारी
निधन की वजह सामने नहीं आई
कृष्णा मुखर्जी के निधन की वजह को लेकर परिवार की ओर से फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है.

