Search

 
 
 

धुरंधर की सफलता के बीच Ranveer Singh का डांस वीडियो वायरल

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अब उनके घर दूसरी बार खुशखबरी आने वाली है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अब उनके घर दूसरी बार खुशखबरी आने वाली है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं.

 

रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो  वायरल 


हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फेमस यूट्यूबर और इंस्टा इन्फ्लुएंसर ‘बीसी आंटी’ (भेरी क्यूट आंटी) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में डबिंग के जरिए रणवीर के दोबारा पापा बनने की बात को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. इसमें दोनों के बीच फनी डायलॉग और डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

 

वहीं, रणवीर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां फैंस ने उन्हें दूसरी बार पापा बनने की बधाई दी. पपाराजी और फैंस ‘बाबा, बधाई हो’ कहकर उन्हें पुकारते दिखे, जिस पर रणवीर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन करते नजर आए.

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ नजर आई. इस पोस्ट के बाद से फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.

 

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी 2012 में फिल्म ‘राम-लीला’ के सेट पर शुरू हुई थी. दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी और 2024 में उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ. अब एक बार फिर उनके घर खुशियों का माहौल बनने वाला है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही