Search

 
 
 

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 11 दिनों में तोड़े कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे साफ है कि यह फिल्म अभी लंबी दौड़ में रहने वाली है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे साफ है कि यह फिल्म अभी लंबी दौड़ में रहने वाली है.

 

11 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को लगभग 68.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,011.95 करोड़ हो चुका है.

 

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1361.95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें विदेशों से लगभग 350 करोड़ की कमाई शामिल है. यह अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है.

 

‘धुरंधर 1’ को छोड़ा पीछे

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ से पहले ही बड़ी उम्मीदें थीं. फिल्म ने न सिर्फ उन उम्मीदों पर खरा उतरा, बल्कि पहले पार्ट के सभी रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.

 

भाषाओं में शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से की है, जबकि साउथ भाषाओं में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला 

हिंदी: 63.00 करोड़
तेलुगू: 3.00 करोड़
तमिल: 1.50 करोड़
कन्नड़: 0.38 करोड़
मलयालम: 0.22 करोड़

 

बनी चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

1300 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही धुरंधर 2 अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.अब यह फिल्म सिर्फ तीन बड़ी फिल्मों से पीछे है

दंगल – 2070 करोड़
बाहुबली 2 – 1788 करोड़
पुष्पा 2 – 1742 करोड़


दमदार कहानी और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. ‘धुरंधर 2 की कहानी कई चैप्टर्स में बंटी हुई है, जिसमें हमजा के किरदार के जरिए सत्ता, बदले और पहचान की कहानी दिखाई गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही