Search

 
 
 

रणवीर सिंह की फील्म ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों रुपये

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेचकर 245 करोड़ रुपये की भारी कमाई कर ली है. इस कमाई में ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स शामिल हैं.

 


पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं.बता दें कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास थे, लेकिन सीक्वल के लिए मेकर्स ने जियो हॉटस्टार से डील की.

 

म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज़ ने 45 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. पहले यह आंकड़ा 27 करोड़ बताया जा रहा था, लेकिन नई रिपोर्ट में ज्यादा रकम सामने आई है.सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क ने सभी भाषाओं के लिए 50 करोड़ रुपये में अपने नाम किए हैं.इन तीनों को मिलाकर कुल नॉन-थिएट्रिकल कमाई 245 करोड़ रुपये हो जाती है, जो फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स के खाते में आ चुकी है.

 

पहले पार्ट से 100 करोड़ ज्यादा कमाई

 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ रुपये में बिके थे. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने करीब 100 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं. यह बढ़ोतरी साफ तौर पर पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता का नतीजा मानी जा रही है.

 

‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस सफलता

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों ने फिल्म को खास बना दिया.फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही