Search

 
 
 

Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर रिलीज, लिखा -ईश्वर का प्रकोप आ रहा

एक्टर रणवीर सिंह अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं.फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है
 

Lagatar desk : एक्टर रणवीर सिंह अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं.फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है


दोहरे अवतार में दिखे रणवीर सिंह

बीते दिन को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया.इस पोस्टर में उनका जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के दोहरे अवतार का संकेत मिलता है.पोस्टर में एक्टर का खतरनाक लूक में रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में छिपे रहस्य की ओर इशारा करते हैं

पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा -ईश्वर का प्रकोप आ रहा है . हैसटैग धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

 

 

पोस्टर पर फैंस के रिएक्शन

नए पोस्टर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.एक यूजर ने कमेंट किया -आप इस फिल्म से अपने ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे.वहीं दूसरे फैन ने लिखा -अब तक का सबसे बेहतरीन पोस्टर।एक अन्य यूजर ने आग वाले इमोजी के साथ लिखा -रणवीर सिंह अपने दूसरे अवतार में

 

‘धुरंधर’ से भी बड़ी होगी ‘धुरंधर 2’

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ साल की बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही थी.वहीं 7 मार्च को रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2 का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया.ट्रेलर में पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़े स्तर का एक्शन, रहस्य और रोमांच देखने को मिला, जिससे साफ है कि यह सीक्वल धुरंधर यूनिवर्स को और बड़े पैमाने पर ले जाने वाला है

 

क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी

‘धुरंधर’ की कहानी एक गुप्त भारतीय खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कराची के खतरनाक आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ कर भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी अभियान को विफल करने का मिशन दिया जाता है.साउथ एशिया की कई वास्तविक राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म गुप्त अभियानों और खुफिया युद्ध की दुनिया को दिखाती है

 

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आएंगे

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही