Search

 
 
 

जमशेदपुर में रसगुल्ला बना काल: गले में फंसने से युवक की मौत, शादी के घर में मातम

खुशियों से भरे एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक युवक के गले में खाने के दौरान रसगुल्ला फंसने से मौत हो गई. यह घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मालियांता गांव की बताई जा रही है.
 

Jamshedpur: खुशियों से भरे एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक युवक के गले में खाने के दौरान रसगुल्ला फंसने से मौत हो गई. यह घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मालियांता गांव की बताई जा रही है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में रात्रि भोज चल रहा था. इसी दौरान गांव के युवक ललित ने जैसे ही रसगुल्ला खाया, वह उनके गले में फंस गया. रसगुल्ला गले में अटकते ही उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और वे मौके पर ही छटपटाने लगे.

 

घटना को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उनके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी. हालत बिगड़ता देख, उसे तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया.

 

हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक में काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है.

 

डॉक्टरों की राय: आखिर क्यों हुई मौत?

इस असामान्य और दुखद घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. मामले को लेकर एमजीएम अस्पताल के डॉ. बलराम झा ने बताया कि कई बार नरम या गोल खाद्य पदार्थ जैसे रसगुल्ला अचानक सांस की नली में फंस जाते हैं. इससे व्यक्ति को तुरंत सांस लेने में परेशानी होने लगती है और अगर समय रहते वस्तु को नहीं निकाला जाए तो ऑक्सीजन की कमी से मौत भी हो सकती है.

 

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही