Search

 
 
 

Ramgarh News: ई-केवाईसी के बिना राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा अनाज

राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. चितरपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) कुलदीप कुमार रजक ने बताया कि विभाग ने ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा शुरू कर दी है.
 

Ramgarh: राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. चितरपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) कुलदीप कुमार रजक ने बताया कि विभाग ने ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा शुरू कर दी है. राशन कार्डधारी अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार के पास जाकर आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. बीएसओ ने कहा कि सभी राशन कार्डधारी अपने राशन कार्ड नंबर के आधार पर जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें. साथ ही जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनवाने या परिवार में नये सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है और जिनके आवेदन अभी लंबित हैं, उन्हें भी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा. ऐसे आवेदक अपने पंजीकरण संख्या (एक्नॉलेजमेंट नंबर) के आधार पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही संबंधित आवेदनों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

बिना ई-केवाईसी के लंबित आवेदनों का निष्पादन संभव नहीं होगा. इसलिए आवेदक समय रहते अपने राशन डीलर से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें. बीएसओ ने कहा कि ई-केवाईसी से लाभुकों की पहचान सुनिश्चित होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सकेगा. इससे राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं में पारदर्शिता आयेगी और अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी. उन्होंने सभी लाभुकों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की, ताकि राशन कार्ड, नये सदस्य का नाम जोड़ने अथवा अन्य संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही