Search

चोरी के मामले में रातू पुलिस ने 2 को दबोचा, लाखों के जेवरात बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों से पुलिस पुछताछ कर रही है. पुलिस ने देर रात छापेमारी कर इन दोनों चोरों को दबोचा है. पुलिस ने आरोपी चोर के पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किया है. बरामद जेवरात की मूल्य करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है. 

 


बताया जाता है कि हाल ही में एक रिटायर्ड कर्मी के घर में चोरी हुई थी. इस मामले में पीड़ित ने रातू थाने में FIR दर्ज कराई थी. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी चोर की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. साथ ही पुलिस उसके बताए अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp