Search

 
 
 

RCB बनी IPL की सबसे महंगी टीम, आदित्य बिरला ग्रुप ने लगाई सबसे बड़ी बोली

IPL इतिहास की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) सबसे महंगी टीम बन गई है. डिफेंडिंग चैंपियन RCB को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (कंपनियों के समूह) ने 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए खरीदा है. जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रप, डेविड ब‍ल्टिजर, ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं.
 

Lagatar Desk: IPL इतिहास की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) सबसे महंगी टीम बन गई है. डिफेंडिंग चैंपियन RCB को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (कंपनियों के समूह) ने 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए खरीदा है. जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रप, डेविड ब‍ल्टिजर, ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं. 

 

इस खरीद में RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं और दोनों ही टीम डिफेंडिंग चैंपियन है.   RCB को यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से खरीदा गया है, जो कि दिग्गज कंपनी ‘डिएगो’ का हिस्सा है. अब तक यही कंपनी RCB टीम की मालिक थी.

 

वहीं, राजस्थान रॉयल्स IPL की दूसरी सबसे महंगी टीम बन गई है. राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा है. जिसमें वॉलमार्ट और फोर्ड परिवार का सपोर्ट है. राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर यानी (करीब 15,289 करोड़ रुपए) में खरीदा गया है. डील को पूरा करने के लिए BCCI और IPL की गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी अभी बाकी है. 

 

जानकारी के मुताबिक, आदित्य बिरला ग्रुप के आर्यमन विक्रम बिरला IPL 2026 सीजन के RCB के नए चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस-चेयरमैन होंगे. 28 साल के आर्यमान बिड़ला को क्रिकेट और बिजनेस दोनों का अनुभव है. वे मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं. साल 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था. इसके बाद उन्होंने साल 2019 में क्रिकेट से ब्रेक ले लिया. वे ग्रुप की टॉप डिसीजन मेकिंग बॉडी में शामिल हुए और बिजनेस पर फोकस किया. 

 

इस मौके पर कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि  IPL अब एक ग्लोबल पावरहाउस बन गया है और वे RCB की विरासत को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक बड़ा ब्रांड है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही