Search

 
 
 

RE-NEET UG RESULT : AIR 4 हासिल कर नवादा का आयुष भलोटिया बना बिहार टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 और 710 अंक हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया.
 
  • देश के टॉप-138 अभ्यर्थियों में चार छात्र बिहार के

Bihar : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 और 710 अंक हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया.

 

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और सही योजना को दिया है.  उन्होंने बताया कि वह रोज़ 5 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और 6 घंटे की क्लास पूरी लगन से अटेंड करते थे. उनका कहना है कि लगातार मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी वजह है.

 

 

बिहार के चार छात्रों ने बनाई खास जगह

इस बार बिहार के चार छात्रों ने देश के टॉप-138 अभ्यर्थियों में जगह बनाई है. आयुष भलोटिया ने AIR 4 (710 अंक), रिया रंजन ने AIR 6, रविकांत दीघवार ने AIR 55 और आदित्य कुमार ने AIR 73 हासिल किया है. इन सभी छात्रों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

 

दो छात्र बने ऑल इंडिया टॉपर

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने इस साल सबसे अधिक 715 अंक लाये हैं. दोनों ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है. वहीं 700 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या केवल 19 है. वहीं 690 से अधिक अंक लाकर टॉप 138 में जगह बनाई है. इसमें करीब 58 प्रतिशत छात्राएं और 42 प्रतिशत छात्र हैं. यानी इस बार बेटियों ने मेरिट लिस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है.

 

कट-ऑफ बढ़ा, कोई नहीं ला पाया 720 अंक

NEET UG 2026 में कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है. सामान्य और EWS वर्ग का 144 से बढ़कर 213 और  OBC, SC और ST वर्ग का 113 से बढ़कर 177 हो गया है. इस बार सबसे खराब बात यह रही कि किसी भी छात्र को पूरे 720 अंक नहीं मिले. 

 

अब शुरू होगी काउंसलिंग

रिजल्ट जारी होने के बाद अब MBBS, BDS और अन्य मेडिकल व पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी अपनी ऑल इंडिया रैंक और राज्य रैंक के आधार पर कॉलेजों का चयन करेंगे. बिहार के सफल छात्र भी अब सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही