Search

 
 
 

गांव से शहर पहुंचना अब होगा आसान, रांची सर्कल में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी गति

Ranchi: झारखंड में सड़क और पुल निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है. पथ निर्माण विभाग की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, रांची और आसपास के जिलों में कई महत्वपूर्ण सड़कें और फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं. शहर में बहू बाजार से पटेल चौक फ्लाईओवर का निर्माण 37 प्रतिशत तक पहुंच गया है.
 

Ranchi: झारखंड में सड़क और पुल निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है. पथ निर्माण विभाग की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, रांची और आसपास के जिलों में कई महत्वपूर्ण सड़कें और फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं.

 

शहर में बहू बाजार से पटेल चौक फ्लाईओवर का निर्माण 37 प्रतिशत तक पहुंच गया है. पंड्रा से कांके रोड फोरलेन का काम अभी शुरुआती चरण में है और करीब 6 प्रतिशत पूरा हुआ है. बरियातू से बोड़िया रोड और एयरपोर्ट से रिंग रोड तक की परियोजनाएं भी लगभग 28 प्रतिशत तक पहुंच चुकी हैं. डिबडीह से मेकॉन तक अंडरपास का काम 70 प्रतिशत पूरा हुआ है.

 

ग्रामीण और अंतर जिला सड़कों में भी तेजी देखी जा रही है. रांची से पुरुलिया रोड का 84 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. तैमारा घाटी से दशम फॉल तक सड़क लगभग तैयार है. खूंटी में हटिया से कर्रा रोड और कर्कट्टा नदी से गुंडू रोड का काम 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

 

लोहरदगा में एरगांव और भंडरा तक सड़क निर्माण का 75 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जबकि भंडरा से सेन्हा रोड पूरी तरह बन चुकी है. सिमडेगा में बीरू से रामरेखाधाम और कोलेबिरा से जामडीह सड़क लगभग पूरी हो चुकी है. गुमला में सिसई से बसिया रोड पूरी तरह तैयार है.

 

पुल निर्माण में भी अच्छी प्रगति हुई है. खूंटी में कर्मा नाला और बरटोली नाला पर बने पुल लगभग तैयार हैं. कांची नदी पर पुल बनकर तैयार हो चुका है. सिसई लापुंग रोड पर चटा नदी पुल का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. इसके अलावा कई अन्य सड़कें जैसे RINPAS परिसर की सड़क, जुडिशियल एकेडमी से नगड़ी रेलवे क्रॉसिंग और अंगड़ा से राहे रोड पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही