Ranchi News: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. एयरपोर्ट के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने सशर्त अनुशंसा की है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इसका स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरण की अंतिम स्वीकृति शीघ्र देने का आग्रह किया है.
चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट कोल्हान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत है. बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में निवेश, औद्योगिक गतिविधियों और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. इससे एमएसएमई के विस्तार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.
इसे भी पढ़ें:
चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रस्ताव के मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचने के बाद वन स्वीकृति की अंतिम प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता जल्द साफ हो सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

