Search

CORONA UPDATE: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 8075 नये मरीज, एक्टिव केस का आंकड़ा 54 हजार के पार

Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 8075 नए मामले सामने आये है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 149 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4362 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 54816 पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 2395 हो गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 1771 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर 17 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 17976 पर पहुंच गया है. वही आज रांची में 46 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वही दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. जहां कोरोना के 852 नए मामले सामने आए है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6357 पर पहुंच गया है. जबकि इस जिले में 23 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 882 है.

झारखंड कि इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 174, चतरा में 0, देवघर में 321, धनबाद में 218, दुमका में 113, पूर्वी सिंहभूम में 852, गढ़वा में 153, गिरिडीह में 163, गोड्डा में 152, गुमला में 351, हजारीबाग में 582, जामताड़ा में 222, खूंटी में 138, कोडरमा में 364, लातेहार में 259, लोहरदगा में 478, पाकुड़ में 10, पलामू में 367, रामगढ़ में 353, रांची में 1771, साहेबगंज में 48, सरायकेला में 121, सिमडेगा में 171, पश्चिमी सिंहभूम में 262 मरीज मिले है.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 03, चतरा में 3, देवघर में 05, धनबाद में 07, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 23, गढ़वा में  06, गिरिडीह में 05, गोड्डा में 04, हजारीबाग में 05, जामताड़ा में 01, खूंटी में 06, कोडरमा में 11, लातेहार में 02, पाकुड़ में 1, पालामू में 02, रामगढ़ में 09, रांची में 46, सरायकेला में 05, पश्चिमी सिंहभूम में 04 कोरोना संकम्रित की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//