Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 22 पदों पर आवेदन शुरू

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट), रांची ने पियून/आदेशपाल (Peon/Orderly) के 22 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
 

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट), रांची ने पियून/आदेशपाल (Peon/Orderly) के 22 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.


भर्ती में सामान्य वर्ग के 9, एसटी के 8, ईबीसी के 2, ईडब्ल्यूएस के 2 और एससी के 1 पद शामिल हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह वेतन मिलेगा.


आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के आधार पर निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 35 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष की अधिकतम आयु तय की गई है. चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगी.


आवेदन ऑफलाइन करना होगा. अभ्यर्थियों को देवनागरी (हिंदी) में स्वहस्तलिखित आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक, आयु और आरक्षण संबंधी स्व-अभिप्रमाणित प्रमाणपत्रों की प्रतियां, तीन पासपोर्ट आकार के फोटो और 40 रुपये के डाक टिकट लगे स्वयं के पते वाला 25×11 सेंटीमीटर का लिफाफा संलग्न कर प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, रांची के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना होगा.


आवेदन पत्र का प्रारूप व्यवहार न्यायालय, रांची की आधिकारिक वेबसाइट https://ranchi.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही