Search

Education News : RU के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में निदेशक व सहायक लाइब्रेरियन पदों पर निकली नियुक्ति

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में संविदा आधारित पूर्णकालिक नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां सेल्फ-फाइनेंस योजना के अंतर्गत की जाएंगी.विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार निदेशक (Director) पद के लिए एक अनारक्षित (UR) पद निर्धारित किया गया है.

 

यह पद कॉलेज प्राचार्य के समकक्ष होगा. अभ्यर्थी के पास कानून में पीएचडी तथा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थानों में कम से कम 15 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव होना आवश्यक है. चयनित अभ्यर्थी को बीसीआई मानकों के अनुसार प्रति माह 1.31 लाख रुपये समेकित मानदेय दिया जाएगा.

 

इसके अलावा सहायक लाइब्रेरियन (Assistant Librarian) के लिए भी एक अनारक्षित पद निकाला गया है. इसके लिए योग्यता बीसीआई/यूजीसी विनियम 2018 के अनुरूप निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवार को 57,700 रुपये प्रतिमाह समेकित पारिश्रमिक मिलेगा.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया यूजीसी रेगुलेशन-2018 व झारखंड सरकार के नियमों के अनुरूप होगी. आरक्षण नीति झारखंड सरकार के रोस्टर के अनुसार लागू होगी.इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक व अनुभव संबंधी दस्तावेज तथा डिमांड ड्राफ्ट के साथ रजिस्ट्रार, रांची विश्वविद्यालय, शहीद चौक, रांची-834001 के पते पर स्पीड पोस्ट से भेजना होगा. आवेदन की सॉफ्ट कॉपी rucvs.ranchi@gmail.com पर भी भेजनी होगी.

 

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी – 1500

एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस – 1000

साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से दी जाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//