Search

 
 
 

पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 1 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
 

Lagatar desk : पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 1 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 निर्धारित की गई है.

 

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु -37 वर्ष सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों- 40 वर्ष बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष - 40 वर्ष एससी/एसटी वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु-42 वर्ष 

 


आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

 


इच्छुक अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://patnahighcourt.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही