Search

 
 
 

रेलवे में खेल कोटे से 54 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Ranchi News :  भर्ती में एथलेटिक्स, शतरंज, हॉकी, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, बॉडी बिल्डिंग, ब्रिज, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक, राइफल शूटिंग, बॉल बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, वाटर पोलो और भारोत्तोलन शामिल हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : दक्षिण पूर्व रेलवे में खेल कोटे के तहत 54 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर की रात 11:59 बजे तक निर्धारित है.

 

 

तीन स्तरों पर होगी भर्ती

 भर्ती में लेवल-4/5 के पांच, लेवल-2/3 के 16 और लेवल-1 के 33 पद हैं. लेवल-4/5 के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है. लेवल-2/3 के लिए 12वीं या निर्धारित समकक्ष योग्यता और लेवल-1 के लिए 10वीं, आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट की योग्यता अनिवार्य है.

 

 इन खेलों के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन

भर्ती में एथलेटिक्स, शतरंज, हॉकी, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, बॉडी बिल्डिंग, ब्रिज, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक, राइफल शूटिंग, बॉल बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, वाटर पोलो और भारोत्तोलन शामिल हैं.

 

खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन 

अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिसूचना में उम्र में छूट का प्रावधान नहीं है. चयन में खेल उपलब्धियों के लिए 50 अंक, ट्रायल के दौरान खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और कोच के आकलन के लिए 40 अंक और शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित हैं.

 

ट्रायल में न्यूनतम 25 अंक हासिल करना जरूरी है. कुल न्यूनतम अर्हता लेवल-4/5 के लिए 70, लेवल-2/3 के लिए 65 और लेवल-1 के लिए 60 अंक है. खेल उपलब्धि के प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद संपन्न प्रतियोगिताओं के होने चाहिए.

 

आवेदन शुल्क 

सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये है.

 

ट्रायल में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क का हिस्सा वापस किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी दक्षिण पूर्व रेलवे की वेबसाइट www.rrcser.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ट्रायल की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही