Lagatar Desk : सरकारी क्षेत्र की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अनुभवी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती का अवसर जारी किया है. कंपनी की ओर से इंजीनियर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के कुल 61 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार EIL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.भर्ती में इंजीनियर के 12, डिप्टी मैनेजर के 38, मैनेजर के 9 और सीनियर मैनेजर के 2 पद शामिल हैं.
पद और वेतनमान
पद वेतनमान पदों की संख्या
इंजीनियर 60,000– 1,80,000 12
डिप्टी मैनेजर 70,000– 2,00,000 38
मैनेजर 80,000 – 2,20,000 9
सीनियर मैनेजर 90,000 - 2,40,000 2
कुल 61
आरक्षण के तहत यूआर, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. इंजीनियर पदों में यूआर-5, एससी-1, एसटी-1, ओबीसी-4 और ईडब्ल्यूएस-1 पद हैं. डिप्टी मैनेजर के 38 पदों में यूआर-16, एससी-7, एसटी-2, ओबीसी-10 और ईडब्ल्यूएस-3 पद शामिल हैं. मैनेजर के 9 पदों में यूआर-4, एससी-1, एसटी-1 और ओबीसी-3 पद हैं, जबकि सीनियर मैनेजर के दो पदों में यूआर-1 और ओबीसी-1 पद है.
कंपनी ने बताया है कि दिव्यांगजन (PwD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षण एवं आयु/अन्य छूट भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होगी. EIL के अनुसार अनुभवी पेशेवरों को हाइड्रोकार्बन समेत अन्य उभरते क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा.
11 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 को सुबह से 25 सितंबर 2026 को रात 23:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले कंपनी की वेबसाइट www.engineersindia.com पर Careers Overview Opportunities @ EIL सेक्शन में उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तें देखने की सलाह दी गई है.

