Search

 
 
 

रांची में शिक्षकों के 9 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Ranchi news :नियुक्ति छह माह की अस्थायी सेवा के लिए होगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित शिक्षकों को अधिकतम चार घंटे प्रतिदिन और सप्ताह में अधिकतम पांच कार्य दिवस पढ़ाना होगा. इसके लिए 400 रुपये प्रति घंटी की दर से मानदेय दिया जाएगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi news : रांची समाहरणालय के कल्याण शाखा की ओर से जिले में संचालित कल्याण विभागीय आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी किया गया है. इसके तहत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के कुल 9 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

 

नियुक्ति छह माह की अस्थायी सेवा के लिए होगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित शिक्षकों को अधिकतम चार घंटे प्रतिदिन और सप्ताह में अधिकतम पांच कार्य दिवस पढ़ाना होगा. इसके लिए 400 रुपये प्रति घंटी की दर से मानदेय दिया जाएगा.

 

आवेदन 30 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक समाहरणालय, रांची के ब्लॉक-ए, कमरा संख्या 112 स्थित जिला कल्याण कार्यालय में केवल निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट से भेजना होगा. व्यक्तिगत रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

इन पदों के लिए विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय में शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. अभ्यर्थी का गृह जिला रांची होना आवश्यक है. संबंधित विषय में स्नातक/पीजी के साथ B.Ed. अथवा शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता अनिवार्य बताई गई है. चयनित शिक्षकों की सेवा अस्थायी होगी और रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही