Search

 
 
 

सैनिक स्कूल तिलैया में छह पदों पर भर्ती, 17 नवंबर तक करें आवेदन

Koderma News: टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक या चार वर्षीय एकीकृत डिग्री आवश्यक है. टीजीटी गणित के लिए संबंधित विषयों में स्नातक के साथ बीएड और सीटीईटी पेपर-II उत्तीर्ण होना जरूरी है.
 
सैनिक स्कूल तिलैया

Koderma News: झारखंड के कोडरमा स्थित सैनिक स्कूल तिलैया में छह अलग-अलग पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए विद्यालय की ओर से भर्ती अधिसूचना जारी की गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में टीजीटी सामाजिक विज्ञान, टीजीटी गणित, संगीत शिक्षक, क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, मेडिकल ऑफिसर और क्वार्टरमास्टर के एक-एक पद शामिल हैं.

 

वेतन की बात करें तो टीजीटी के दोनों पदों के लिए 44,900 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है. संगीत शिक्षक और क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर को 29,200 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. मेडिकल ऑफिसर के लिए 70,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है, जबकि क्वार्टरमास्टर को पे लेवल-5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक या चार वर्षीय एकीकृत डिग्री आवश्यक है. टीजीटी गणित के लिए संबंधित विषयों में स्नातक के साथ बीएड और सीटीईटी पेपर-II उत्तीर्ण होना जरूरी है.

 

संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा, जबकि क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए उच्चतर माध्यमिक के साथ आईटीआई का दो वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट मांगा गया है. मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की डिग्री अनिवार्य है. क्वार्टरमास्टर पद के लिए स्नातक के साथ संबंधित अनुभव या निर्धारित शर्तों के अनुसार पूर्व सैनिक होना जरूरी है.

 

टीजीटी, संगीत शिक्षक और क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है. मेडिकल ऑफिसर और क्वार्टरमास्टर पदों के लिए यह सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये है.

 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सैनिक स्कूल तिलैया की आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschooltilaiya.org से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. फॉर्म भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी.

 

आवेदन पत्र संबंधित पद का नाम लिखे लिफाफे में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से प्राचार्य, सैनिक स्कूल तिलैया, डाकघर तिलैया डैम, जिला कोडरमा, झारखंड के पते पर भेजना होगा. आवेदन 17 नवंबर 2026 तक पहुंच जाना चाहिए. अभ्यर्थियों को आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों और योग्यताओं की जांच करने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही