Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य और जिला स्तरीय कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती निकाली है.
भर्ती की मुख्य जानकारी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे
- नियुक्ति का आधार: अल्पकालिक संविदा
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष
- आवेदन शुल्क: सामान्य, EWS और पिछड़ा वर्ग के लिए 1,000 रुपये तथा झारखंड के SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये.
किन पदों पर होगी भर्ती?
- स्टेट प्रोग्राम मैनेजर: 5 पद
- डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर: 5 पद
- असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर: 30 पद
- एक्सपर्ट ईएमआईएस: 1 पद
- असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर: 14 पद
- वित्त व लेखा से संबंधित पद: 19 पद
- जूनियर इंजीनियर: 32 पद
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, BC-I और BC-II के लिए 37 वर्ष, संबंधित वर्गों की महिलाओं के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी. आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर होगी.अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, तकनीकी दक्षता, साक्षात्कार, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार JEPC की आधिकारिक वेबसाइट https://jepc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए jepcranchi1@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है. आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों की जांच जरूर करें.

