Search

 
 
 

जवाहर नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT समेत कई पदों पर भर्ती, 3 अप्रैल से आवेदन शुरू

नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर ने सत्र 2026-27 के लिए अनुबंध आधारित शिक्षकों के पैनल निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती अनंतिम रिक्तियों के सापेक्ष की जाएगी.
 

Jaipur : नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर ने सत्र 2026-27 के लिए अनुबंध आधारित शिक्षकों के पैनल निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती अनंतिम रिक्तियों के सापेक्ष की जाएगी.

 

जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली के जवाहर नवोदय विद्यालयों में पीजीटी, टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, रचनात्मक शिक्षक एवं स्टाफ नर्स के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

 

इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पात्रता मानदंड, अनुमानित रिक्तियों और अन्य विस्तृत जानकारी https://navodaya.gov.in/nvs/ro/Jaipur/en/home/index.html तथा www.trschools.in पर उपलब्ध है.

 

आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 17 अप्रैल 2026 तक चलेगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही