Search

 
 
 

1100 पदों पर वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, राज्य सरकार से मांगी अनुमति

 

Ranchi :  झारखंड वन विभाग जल्द वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है. इसके लिए विभाग ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है. अनुमति मिलते ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1100 पदों पर वनक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. 

 

 

वन रक्षकों की कमी को दूर करने की कवायद

राज्य में वन रक्षकों के 3883 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 1625 वनकर्मी ही कार्यरत हैं. इसके अलावा, कई वन रक्षक जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं. ऐसे में नई भर्ती से ही वन प्रबंधन को मजबूत किया जा सकता है. 

 

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा मौका

वन विभाग ने वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण युवाओं को वन रक्षकों की भर्ती में प्राथमिकता देने का फैसला किया है. इससे न केवल वन क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि वन संरक्षण में भी सुधार होगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही