Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 3 जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ आंधी-बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने झारखंड के कुछ जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और धनबाद जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे के आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने झारखंड के कुछ जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और धनबाद जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे के आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है. साथ ही तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. विभाग ने इसे रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा है, जिसका मतलब है कि लोगों को तुरंत सावधानी बरतने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है.

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खेतों में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें. विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही