Search

उज्ज्वला योजना के सिलेंडरों की संख्या में कटौती, कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार सत्ता के नशे में है

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के नशे में है. सरकार महिलाओं की बदहाली पर सिर्फ़ मगरमच्छ के आँसू बहाती है.  कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने घोषणा की है कि वह उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले LPG सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी गयी है.
 
NewDelhi  : कांग्रेस ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG गैस सिलेंडर के सब्सिडी वाले रिफिल की संख्या में कटौती को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के नशे में है. सरकार महिलाओं की बदहाली पर सिर्फ़ मगरमच्छ के आँसू बहाती है.  कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने घोषणा की है कि वह उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले LPG सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी गयी है. 

कांग्रेस ने तंज कसा कि दस साल पहले सरकार ने घोषणा की थी कि महिलाओं को खाना पकाने के लिए चूल्हे से उगलने वाले खतरनाक धुएं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह कहते हुए मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी को साल में 12 सिलेंडर देने का वादा किया था. 

कांग्रेस ने कहा कि पिछले साल 12 सिलेंडरों की संख्या घटाकर 9 कर दी गयी थी. आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की वर्षगांठ पर उन्होंने महिलाओं और परिवारों को यह झटका देने का फ़ैसला किया है. 

कांग्रेस ने कहा कि पिछले 12 सालों में कई वादे किये गये बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गयीं.  लेकिन असलियत यह है कि वादों पर कोई अमल नहीं हुआ. लोगों की ज़िंदगी में कोई सार्थक बदलाव नहीं आया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही