Search

 
 
 

Hazaribagh News: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने फिर फूंका आंदोलन का बिगुल, महापंचायत में उमड़ी भीड़

Hazaribagh News: छात्र महापंचायत में झारखंड सरकार द्वारा छात्रों से किए गए वादाखिलाफी, पेपर लीक, परीक्षा में पारदर्शिता, छात्रवृत्ति, JPSC-JSSC की अनियमितताओं एवं लंबित नियुक्तियों जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के साथ व्यापक विमर्श और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.
 
रिफॉर्म मंच की महापंचायत

Hazaribagh News: हजारीबाग के ऐतिहासिक मटवारी गांधी मैदान में छात्र आंदोलन का उलगुलान हुआ है JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच' के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 'छात्र महापंचायत' का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें:

छात्र महापंचायत में झारखंड सरकार द्वारा छात्रों से किए गए वादाखिलाफी, पेपर लीक, परीक्षा में पारदर्शिता, छात्रवृत्ति, JPSC-JSSC की अनियमितताओं एवं लंबित नियुक्तियों जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के साथ व्यापक विमर्श और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. इसे प्रस्तावित 'आंदोलन 2.0' की शुरुआत और झारखंड के सभी पांच प्रमंडलों में होने वाली महापंचायतों की पहली कड़ी बताया जा रहा है.

 

मंच के प्रवक्ता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह महापंचायत झारखंड में JPSC एवं JSSC की नियुक्तियों, परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा लंबित भर्तियों के भविष्य को तय करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा. आने वाले समय में सभी पांच प्रमंडलों में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा.  इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही