New Delhi : लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की किताब (अप्रकाशित) पर जारी हंगामे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.
RSS-BJP की वैचारिक आधारशिला ही तथ्यों को छिपाने पर टिकी है, तभी ये कायर मोदी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 2, 2026
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "I am not being allowed to speak. I just have to speak 2-3 lines. It is a matter of national security. These are the words of the Army Chief (former), and it is a conversation that he has had with Rajnath Singh ji… pic.twitter.com/SB8pfPYkKm
— ANI (@ANI) February 2, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा का Ideological base तथ्यों को छिपाने पर टिका हुआ है, इसलिए इनकी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बचती रही है. राहुल गांधी ने उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है.
खड़गे ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष ने अपनी किताब में ऐसा क्या लिखा है, जिससे मोदी सरकार के बड़े-बड़े मंत्री घबरा रहे हैं?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पूर्व सेना प्रमुख की किताब को प्रकाशित होने से कौन रोक रहा है? पूरा देश जानता है कि भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा देशभक्ति कि बड़ी-बड़ी बातें करती है, पर 2020 में गलवान में हमारे 20 जवानों के सर्वोच्च बलिदान के बाद मोदी जी ने चीन को क्लीन चिट थमा दी.
इस क्रम में श्री खड़गे ने कहा, क्या संसद में इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर देश को विश्वास में नहीं लिया गया है? कहा कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी की बात करने वाले लोकतंत्र की आत्मा को रौंदने में लग गये हैं.
दरअसल लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए डोकलाम विवाद उठाया. कहा कि भारत का भूमि के पास चीनी टैंक पहुंच गये थे.
इस पर भाजपा के सांसद उन पर हमलावर हो गये. लोकसभा में हंगामा मच गया. अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी विरोध किया. लोकसभा की कार्यवाही दिन में तीन बार स्थगित करनी पड़ी.
राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर बोलना चाहता था. मगर मुझे बोलने नहीं दिया गया. पता नहीं सरकार को किस बात का डर है. राहुल गांधी ने कहा कि देश की सुरक्षा का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है.
देश की सुरक्षा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? कहा कि राजनाथ सिंह को इस संबंध में पूरी जानकारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment