Search

 
 
 

रीजनल साइंस कांग्रेस का समापन, डीसी ने कहा- वैज्ञानिक सोच से ही मजबूत होगा देश

Ranchi News : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आज के समय में वैज्ञानिक सोच अपनाना बहुत जरूरी है. इससे देश के विकास में मदद मिलेगी. उन्होंने छात्रों से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार सीखने और समाज के काम आने वाले नए प्रयोग करने की अपील की.
 
रीजनल साइंस कांग्रेस में शामिल डीसी

Ranchi News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा के एमपी हॉल में शनिवार को रीजनल साइंस कांग्रेस 2026 का समापन समारोह हुआ. कार्यक्रम में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और नए प्रयोग व शोध के लिए प्रेरित करना था. इसमें झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

 

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आज के समय में वैज्ञानिक सोच अपनाना बहुत जरूरी है. इससे देश के विकास में मदद मिलेगी. उन्होंने छात्रों से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार सीखने और समाज के काम आने वाले नए प्रयोग करने की अपील की.

 

उन्होंने कहा कि रीजनल साइंस कांग्रेस जैसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं. ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें नए विचारों पर काम करने की प्रेरणा मिलती है.

 

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए. छात्रों ने विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और अलग-अलग प्रस्तुतियां भी दीं. अधिकारियों और अतिथियों ने छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना की.

 

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार, VMC चेयरमैन, इंजीनियर नवल किशोर, NBCC के GM आभास नाथ, आयकर विभाग के सचिव आभास नाथ, डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा, आर.के. चौधरी, JNV रांची के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा समेत कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे.

 

इसके अलावा JNV दुर्गापुर के प्राचार्य जे.के. महापात्रा, JNV गुमला के प्राचार्य पी.के. शुक्ला और JNV वैशाली के प्राचार्य जितेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए. पटना क्षेत्र के सभी JNV के टॉपर छात्र, शिक्षक और JNV रांची के छात्र भी समारोह में मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही