- चार डायोसिस की जानकारी भी शामिल
- विश्वासियों को मिलेंगी धार्मिक तिथियां, बाइबल वचन और ऐतिहासिक जानकारियां
- -स्कूल-कॉलेज, चर्च स्थापना और जुबिली पत्थर संस्कार की तिथियां भी होंगी शामिल
Ranchi News: जीईएल चर्च की विशेष पंजिका जारी कर दी गई है. जहां वर्षभर की धार्मिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण तिथियों को शामिल किया गया है. इसमें विभिन्न महीनों में पड़ने वाले विशेष दिन, बाइबल पाठ का समय, धार्मिक कार्यक्रम, पाठ और वचनों की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही सुबह और शाम के वचन भी शामिल की गई है. जिससे विश्वासियों को नियमित रूप से बाइबल अध्ययन और प्रार्थना करने में सुविधा मिलेगी.
इस पंजिका में जीईएल चर्च की 1917 मंडलियों और 81 पैरिश से संबंधित जानकारी को भी स्थान दिया गया है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों की स्थापना, चर्च एवं गिरजाघरों की स्थापना तिथियों, संस्कारों और जुबिली पत्थर संस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों को भी शामिल किया गया है. पंजिका में नॉर्थ वेस्ट डायोसिस, साउथ ईस्ट डायोसिस, साउथ वेस्ट डायोसिस और मध्य डायोसिस से संबंधित जानकारी शामिल है.
इसे भी पढ़ें -
इसका उद्देश्य विश्वासियों की चर्च से जुड़ी धार्मिक, ऐतिहासिक और संस्थागत जानकारियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. इसके माध्यम से विश्वासियों को धार्मिक पर्वों, विशेष तिथियों, बाइबल पाठ और चर्च से जुड़े ऐतिहासिक अवसरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इस मौके पर मोडरेटर राईट रेव्ह मार्शेल केरकेट्टा, रेव्ह निरल बागे, रेव्ह अमिल लकड़ा, रेव्ह पीटर लुगुन, रेव्ह आरती बारला, रेव्ह एचके बाबा समेत अन्य शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

