Ranchi News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव के पद पर बदलाव किया है. अब रंजीत कुमार चौधरी को इस पद का औपबंधिक प्रभार दिया गया है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रंजीत कुमार चौधरी फिलहाल उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहायक निदेशक (औषधि)-I के पद पर काम कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
इसे भी पढ़ें:
विभागीय आदेश के अनुसार, प्रशांत कुमार पाण्डेय को अक्टूबर 2024 में इस पद का औपबंधिक प्रभार दिया गया था. बाद में 3 जुलाई 2026 को फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष से नए नामों की अनुशंसा मांगी गई थी. तय समय के बाद भी इस संबंध में जवाब नहीं मिला.
आदेश में प्रशांत कुमार पाण्डेय के खिलाफ कई शिकायतें मिलने का भी जिक्र किया गया है. इसके बाद विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत रंजीत कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी देने का फैसला लिया. इस फैसले को विभागीय मंत्री की मंजूरी भी मिल चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव के हस्ताक्षर से 17 अगस्त 2026 को यह आदेश जारी किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

