Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले से जुड़ी अपीलों की सुनवाई को गति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लालू प्रसाद यादव की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील और इससे जुड़ी अन्य अपीलों पर न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा कि कल यानी मंगलवार से चारा घोटाला से संबंधित (आरसी 64/1996) में दायर अपील पर नियमित सुनवाई शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें...
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई 2026 को एसएलपी (क्रिमिनल) संख्या 1550/2020 का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि इन अपीलों की सुनवाई तेज की जाए और आदेश की तारीख से छह महीने के भीतर, यानी जनवरी 2027 के मध्य तक, इनका निपटारा किया जाए.
पिछली सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं और सीबीआई के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा था कि बहस से पहले पेपर बुक तैयार करना जरूरी है. अदालत ने पाया था कि निचली अदालत का रिकॉर्ड बहुत भारी-भरकम है, इसलिए सभी पक्षों को उसकी हार्ड कॉपी देना संभव नहीं है.
अपीलकर्ताओं और सीबीआई के वकील को निर्देश दिया था कि वे निचली अदालत के रिकॉर्ड का निरीक्षण कर उन दस्तावेजों की पहचान करें, जो बहस के लिए जरूरी हैं. इसके बाद अदालत उन्हीं दस्तावेजों की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश देगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

