Search

 
 
 

सावन में कांवरियों को राहत, रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन शुरू, 20 कोच के साथ मिलेगी सुविधा

Ranchi : सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. सोमवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
 

Ranchi : सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. सोमवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.


बताया गया कि ओम आरोहणम् संस्था के लगातार तीन वर्षों के प्रयास के बाद सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन हो रहा है. संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे अधिकारियों का आभार जताया.


इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है. इससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा पहले से ज्यादा आरामदायक होगी. यह ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया, सुल्तानगंज और भागलपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी.


सावन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को रांची से रवाना होगी और मंगलवार सुबह सुल्तानगंज पहुंचेगी. इसके अलावा शुक्रवार को भी इसी तरह सेवा उपलब्ध रहेगी. वहीं, भागलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी.


ओम आरोहणम् संस्था ने मांग की है कि इस विशेष ट्रेन का संचालन हर साल सावन में नियमित रूप से किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को हर वर्ष इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़े. संस्था का कहना है कि इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन मिला है.


शेफाली गुप्ता ने कहा कि सावन में लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने जाते हैं. ऐसे में विशेष ट्रेन और अतिरिक्त कोच से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार काम करती रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही