Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली पर यात्रियों को राहत: रांची से तिरुपति, झंझारपुर और गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें

होली को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च को रवाना होगी. यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए रक्सौल पहुंचेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: होली को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च को रवाना होगी. यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से तिरुपति के लिए 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च को चलाई जाएगी. यह सेवा तिरुपति से रक्सौल के बीच यात्रियों को सीधी सुविधा देगी.


इसके अलावा ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:50 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन 08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी.

 


वहीं, रांची और गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है. ट्रेन संख्या 08629 रांची–गोरखपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार रात 11:55 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर–रांची स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक हर बुधवार रात 12:50 बजे गोरखपुर से चलेगी और उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव मूरी और बोकारो स्टील सिटी में भी तय किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही