Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को नए सिरे से चलाने का फैसला लिया गया है. रेल मंत्रालय ने ट्रेन के रूट, समय और ठहराव में संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी की है. यह ट्रेन 8 अगस्त से 27 सितंबर तक कुल 8 फेरे लगाएगी.
इसे भी पढ़ें:
ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 8 अगस्त से 26 सितंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर शनिवार शाम 5:40 बजे रांची से रवाना होगी. रास्ते में यह लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड और सासाराम रुकेगी. इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और टूंडला होते हुए रविवार शाम 6:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार-रांची स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त से 27 सितंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर रविवार शाम 7:30 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी. यह टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सासाराम होते हुए आगे बढ़ेगी. इसके बाद गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा होकर सोमवार शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन के कोच संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment