Search

 
 
 

Dumka News: जर्जर पुल से मिलेगी राहत, दुमका में सिद्धेश्वरी नदी पर बनेगा नया हाई लेवल ब्रिज

दुमका जिले के लोगों को लंबे समय से जर्जर पुल की वजह से हो रही परेशानी से जल्द राहत मिलेगी. झारखंड सरकार ने सिद्धेश्वरी नदी पर पुराने पुल की जगह नया हाई लेवल पुल बनाने की मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर 13 करोड़ 9 लाख 65 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka: दुमका जिले के लोगों को लंबे समय से जर्जर पुल की वजह से हो रही परेशानी से जल्द राहत मिलेगी. झारखंड सरकार ने सिद्धेश्वरी नदी पर पुराने पुल की जगह नया हाई लेवल पुल बनाने की मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर 13 करोड़ 9 लाख 65 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: 

यह पुल गुमरो-घासीमरनी (फतेहपुर) होते हुए गारापाथर सड़क के 18वें किलोमीटर पर बनाया जाएगा. मौजूदा पुल के खराब होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी. नया पुल बनने के बाद पूरे इलाके में आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगा.

 

इस सड़क से दुमका, कुण्डहित, नाला, पश्चिम बंगाल सीमा और देवघर की ओर आने-जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. डुमरपाड़ा, मनगढ़ी और आसपास के कई गांवों के लोग भी बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे.

 

नया पुल बनने के बाद किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में आसानी होगी. छात्रों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय भी बचेगा. बरसात के दिनों में आने वाली परेशानी भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है.

 

पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है. पहले चरण में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 70 प्रतिशत काम होगा, जबकि बाकी काम वर्ष 2027-28 में पूरा किया जाएगा. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की हर महीने मुख्य अभियंता स्तर पर समीक्षा की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही