Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्मरण दिवस : झारखंड पुलिस ने वीर शहीद जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  डोरंडा के जैप-वन ग्राउंड में आज शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान राज्य और देश की  रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीर शहीद जवानों याद किया गया और उन्हे श्रद्धांजलि दी. जैप वन ग्राउंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया.  मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं. आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए और उनके परिवार वालों की मदद कैसे की जाये, इस दिशा में भी सोचना चाहिए. (पढ़ें, गगनयान">https://lagatar.in/gaganyaan-mission-isro-stopped-the-launch-of-the-test-vehicle-at-the-last-moment/">गगनयान

मिशन : इसरो ने परीक्षण यान का प्रक्षेपण अंतिम समय में रोका)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-21-at-9.36.32-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />

साढ़े पांच साल से झारखंड में 36 जवान हुए शहीद

झारखंड में पिछले साढ़े पांच में 671 नक्सल घटनाएं हुई हैं. इन नक्सल घटनाओं में नक्सलियों से ज्यादा आम लोग मारे गये हैं. जनवरी 2018 से लेकर अगस्त 2023 तक नक्सलियों ने 125 आम लोगों की हत्या कर दी. वहीं नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे हैं अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 92 नक्सलियों को मार गिराया. दूसरी ओर इस मुठभेड में 36 जवान भी शहीद हुए हैं. इस साल नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पांच जवान शहीद हुए. जिनमें चार जवान और एक पुलिस पदाधिकारी शामिल है. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-a-truck-loaded-with-vegetables-went-out-of-control-and-entered-a-shop-one-dead/">तोपचांची

: सब्जी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, दुकान मालिक की मौत

इस साल पारा मिलिट्री फोर्स और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 188 जवान शहीद 

14 अगस्त की रात नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में कोबरा बटालियन के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और सिपाही गौतम शहीद हो गये थे. जबकि 11 अगस्त को सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल निशांत शहीद हुए थे. इस वर्ष झारखंड पुलिस को सबसे ज्यादा नुकसान कोल्हान में उठाना पड़ा है. पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पांचों वीर शहीदों को याद कर नमन किया गया. वहीं इस साल देश के पारा मिलिट्री फोर्स और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 188 पदाधिकारियों और जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-21-at-9.36.31-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />

जाने क्यों मनाया जाता पुलिस संस्मरण दिवस 

21 अक्टूबर 1959 को भारत के लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी कर्म सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे. इसके बाद से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण या स्मृति दिवस मनाया जाता है. इस दौरान पिछले एक साल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/67e82681-0f57-4c9e-93bf-b29170ed5c94.jpg"

alt="" width="693" height="342" /> इसे भी पढ़ें : पेंटागन">https://lagatar.in/pentagon-revealed-china-is-not-stopping-is-building-roads-bridges-airports-on-lac/">पेंटागन

ने किया खुलासा, चीन बाज नहीं आ रहा, LAC पर सड़क, पुल, हवाई अड्डे बनाता जा रहा है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही