Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन

झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन हुआ है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर आईजी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है. इसमें आईजी नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, अमित रेणु और अवर सचिव ( कार्मिक) सदस्य है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन हुआ है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर आईजी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है. इसमें आईजी नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, अमित रेणु और अवर सचिव ( कार्मिक) सदस्य है.

 

पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान करता है कोषांग

उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए काम करती है. यह कोषांग विभिन्न प्रकार की शिकायतों को सुनता और उनका समाधान करने का प्रयास करता है. झारखंड पुलिस मुख्यालय का शिकायत कोषांग मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों को देखता है, जिनमें पुलिसकर्मियों से संबंधित शिकायतें, नागरिकों की शिकायतें, शिकायतों का पंजीकरण व निवारण, निगरानी व समीक्षा और जन शिकायत समाधान कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही