Search

Bokaro News : तेनुघाट-बोकारो नहर की मरम्मती शुरु, रोका गया पानी

Bokaro: तेनुघाट से बोकारो तक की 35 किमी लंबी नहर की मरम्मती का काम युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया गया है. इस दौरान नहर की पानी को पूरी तरह रोक दिया गया है. अगले तीन-चार दिनों में नहर के 238 जगहों पर मरम्मती का काम किया जायेगा. उम्मीद है कि 10 मई के बाद नहर में पानी छोड़ा जायेगा.


जानकारी के मुताबिक, विभाग ने छह मई से नहर की मरम्मती का काम शुरु किया है. लक्ष्य रखा है कि दस मई तक मरम्मती कार्य को पूरा कर लिया जाये. गुरुवार को अंगवाली, धधकीडीह, पिछरी, करनडीह, चलकरी में मरम्मती का काम किया गया. कई जगहों पर नहर को सुखा कर ढलाई का काम किया गया. 


तेनुघाट डैम से पानी बंद करने के बाद 34 किमी के दायरे में आने वाले गांवों में ग्रामीणों के सामने जल संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीण परेशान हैं. इसे देखते हुए विभाग और संवेदक तेजी से काम निपटा रहे हैं. ताकि ग्रामीणों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//