Search

 
 
 

Ramgarh News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क दुरुस्त करना जरूरी: राजीव जायसवाल

Ramgarh News: सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को समतल करने के साथ मिट्टी-मोरम डालने का कार्य किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
 
सड़क निर्माण

Ramgarh News: बड़कीपोना स्थित मायल रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या को लेकर रविवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल की पहल से जेसीबी लगाकर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें: 

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को समतल करने के साथ मिट्टी-मोरम डालने का कार्य किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. 

 

बताया गया कि मायल रेलवे साइडिंग की ओर बड़े वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी थी. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये थे. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी जमा होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता था. जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी. 

 

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क को चलने लायक बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. 

 

जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. सांसद के निर्देश पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो. 

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क को चलने लायक बनाना जरूरी है. मौके पर समाजसेवी रमेश दांगी, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नंदकिशोर राम दांगी, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, नीलकंठ कुमार, रामचंद्र देव, विजय कुमार, सचिन पासवान, कृष्णा कुमार करमाली, पप्पू कुमार, दिनेश कुमार, गुड्डू कुमार, नेपाली महतो, तिलक नाथ, भोला कुमार, अमीन महतो, अजय कुमार, गुन्नू महतो एवं धर्मेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही