Search

 
 
 

टेलीरेडियोलॉजी मॉडल से प्रभावित हुईं ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि, केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का किया दौरा

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 10-बेड आईसीयू परियोजना से जुड़ी ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्रीय रेडियोलॉजी विभाग और केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का दौरा किया. दौरे के दौरान केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ. अनिश चौधरी ने उन्हें हब की कार्यप्रणाली की जानकारी दी.
 

Ranchi: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 10-बेड आईसीयू परियोजना से जुड़ी ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्रीय रेडियोलॉजी विभाग और केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का दौरा किया.

 

दौरे के दौरान केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ. अनिश चौधरी ने उन्हें हब की कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टेलीरेडियोलॉजी प्रणाली के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एक मंच से जोड़कर मरीजों को तेज और बेहतर रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

 

इस मौके पर सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक-सह-शल्य चिकित्सक और केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के समन्वयक डॉ. अखिलेश झा भी मौजूद रहे. उन्होंने राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जांच सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.

 

बिसोया लोइतोंगबाम ने केंद्रीय रेडियोलॉजी हब की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था दूर-दराज के जिलों और मेडिकल कॉलेजों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचाने का एक प्रभावी और उपयोगी मॉडल है. उन्होंने कहा कि इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी.

 

उन्होंने हब को भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया. साथ ही इस पहल की जानकारी विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों तक पहुंचाने, तकनीकी एवं सॉफ्टवेयर सहायता उपलब्ध कराने,सहयोग और संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही. केंद्रीय रेडियोलॉजी हब की टीम ने उनके सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि संयुक्त प्रयासों से झारखंड में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ डायग्नोस्टिक सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही