Search

 
 
 

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रतिनिधि राजकीय अतिथिशाला पहुंचे, सरकार से वार्ता शुरू

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रतिनिधि सरकार से वार्ता करने आज राजकीय अतिथिशाला पहुंचे. बता दें कि अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से हेमंत सरकार से बात करने के लिए 7 प्रतिनिधि चुने गये थे.
 

Ranchi :  JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रतिनिधि सरकार से वार्ता करने आज राजकीय अतिथिशाला पहुंचे. बता दें कि अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से हेमंत सरकार से बात करने के लिए 7 प्रतिनिधि चुने गये थे.

 

उनसे बात करने मंत्री अतिथिशाला पहुंच चुके हैं.  समाचार लिखे जाने तक बैठक शुरू हो चुकी थी. माना जा रहा है कि जिस प्रकार सरकार ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के अभ्यर्थियों की मांगोx को सुना, उसी प्रकार आज अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रतिनिधि की मांगों पर भी विचार किया जायेगा.

 

बैठक का नतीजा क्या होता है. कुछ देर में पता चलेगा. जानकारी के अनुसार NSUI और युवा कांग्रेस को भी बैठक में बुलाया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारी छात्रों के एक अन्य गुट के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार की रात सरकार के मंत्रियों ने वार्ता की थी. वार्ता के दौरान छात्रों ने मंत्रियों के समक्ष अपनी मांगें रखी थी. मंत्रियों ने यह संकेत दिया है कि छात्रों की अधिकांश मांगो को मानने में सरकार को दिक्कत नहीं है. एक-दो मांग ऐसे हैं, जिस पर दुबारा वार्ता किया जा सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही