Search

 
 
 

बड़कागांव में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, मां सरस्वती की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना

 
Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ जीतेंद्र कुमार पांडे, पुलिस अनुमंडल कार्यालय बड़कागांव में एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की कर्णपुरा, महाविद्यालय बड़कागांव में विधायक अंबा प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया. कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों, वन विभाग कार्यालय बड़कागांव के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, बाल विद्याश्रम पंकरी बरवाडीह सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मजदूर संगठनों, कोचिंग व विद्यालयों, पंचायत सचिवालयों में झंडोत्तोलन हुआ. इसे भी पढ़ें:‘मन">https://lagatar.in/bjp-will-make-mann-ki-baat-program-its-weapon-in-the-lok-sabha-elections/">‘मन

की बात’ कार्यक्रम को भाजपा बनाएगी लोकसभा चुनाव में अपना हथियार

शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की आराधना

इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय, एसडीपीओ कार्यालय व थाना परिसर बड़कागांव झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, जिप सदस्य सुनिता देवी, यासमीन निशा, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, सीओ अमित किस्कु, इंस्पेक्टर नीरज सिंह, थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई अभय कुमार, अजीत सिंह, विजय कुमार सिंह, के अलावे पंसस रितेश कुमार ठाकुर आदि ने झंडा फहराया. वहीं शैक्षणिक संस्थानों, क्लबों और धार्मिक स्थलों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भक्तिभाव की गई. इसे भी पढ़ें: वीर">https://lagatar.in/democratic-republic-was-achieved-by-sacrifice-and-sacrifice-of-brave-sons-chandra-kishore-oraon/">वीर

सपूतों के त्याग एवं बलिदान से लोकतांत्रिक गणराज्य मिला : चंद्र किशोर उरांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही